बन रहा है शत्रुघ्न सिन्हा का रामायण बंगला
फिल्मो में शाटगन के रुप में जाने जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के प्रशिद्ध बंगले रामायण को तोडकर फिर से भव्य रुप से बनाया जा रहा है. बंगले को तोडने का काम जोर शोर से शुरु हो चुका है और शीघ्र ही इसका निर्माण शुरु हो जायेगा.
शत्रुघ्न सिन्हा का यह बंगला जुहु में स्थित है. इस समय शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम और दो बेटे लव कुश के साथ अस्थाई रुप से लोखंडवाला में रहने चले गये हैं. बंगले के पूरी तरह से बन जाने के बाद वे वापस रामायण में रहने चले आयेंगे.
पूनम सिन्हा ने कहा कि रामायण बंगले से उनकी भावनात्मक यादें जुडी हुई हैं. जब नया बंगला बनकर तैयार होगा तब भी इसका नाम रामायण ही होगा


Click it and Unblock the Notifications