..................... स्टार पुत्रों की रेस में अब शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव भी शामिल Raj kanwar is going to launch Luv - Hindi Filmibeat

स्टार पुत्रों की रेस में अब शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव भी शामिल

By Staff


राज कंवर अपनी फिल्म में धूमधाम से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को लांच करने जा रहे हैं. राज इस फिल्म को बड़े बजट पर बना रहे हैं. इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टेक्नीशियन हिस्सा लेंगे. ज्ञात हो कि शत्रुध्न सिन्हा के दो जुड़वां पुत्र लव और कुश हैं. भगवान राम के दो बेटों के नाम पर ही उन्होंने अपने बेटों का नाम रखा है.

कुछ समय से कई स्टारपुत्र बालीवुड में लांच किए गए हैं, जिनमें ऋषि कपूर का बेटा रणवीर कपूर और हरमन बावेजा आदि शामिल हैं. आने वाले समय में इन स्टार पुत्रों के बीच बालीवुड में होड़ दिखाई देगी. राज कंवर इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरु करेंगे.

'शाटगन' के नाम से प्रसिद्ध शत्रुध्न सिन्हा जैसे ही परदे पर आते थे तो उनके संवाद की अदायगी पर जोरदार तालियां बजती थीं. अब देखना यह है कि लव सिन्हा बालीवुड में कितने सफल होते हैं, क्या वे अपने पिता की तरह कामयाब हीरो बन पायेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X