दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड से सम्मानित होंगे शत्रुघन-सोनाक्षी

इस बात की जानकारी के न्यासी पहलाज निहलानी ने दी। उन्होंने बताया कि शत्रुघन सिन्हा को दादा साहेब अकादमी लिजेन्ड्री आर्टिस्ट अवॉर्ड दिया जाएगा जबकि सोनाक्षी को दादा साहेब एकेडमी बेस्ट डेबू अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
निहलानी ने कहा कि शत्रुघन सिन्हा को फिल्मों में एक लंबे समय से काम करने और इसी के समानांतर राजनीति में भी सक्रिय रहने के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। दादा साहेब फाल्के एकेडमी में पहलाज निहलानी और फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती समेत कुल आठ न्यासी हैं। भारतीय फिल्म उद्योग के पितामह दादा साहेब फाल्के की जयंती 30 अप्रैल को है।
भारतीय सिनेमा के जनक माने जाने वाले दादा साहेब फाल्के की जयंती को विशिष्ट बनाने के लिए एकेडमी 30 अप्रैल को उनकी जयंती पर विशेष अवॉर्ड समारोह आयोजित करती है और उन फिल्मी हस्तियों को सम्मानित करती है जो फिल्म उद्योग के विकास और बेहतरी में अपना योगदान करते हैं। प्रख्यात फिल्म अभिनेता और निर्माता देवानंद को वर्ष 2010 में फाल्के रत्न अवॉर्ड दिया गया था। अभिनेता प्राण और गायिका लता मंगेशकर भी पिछले वर्ष सम्मानित किए जा चुके हैं।
आपको बता दें कि शत्रुघन सिन्हा को और उनकी बेटी सोनाक्षी को पहली बार सम्मानित किया जायेगा। और सोनाक्षी पहली अभिनेत्री होंगी जिन्हे अफनी पहली ही फिल्म के बाद ये अवार्ड दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











