अस्पताल से सामने आई शत्रुघ्न सिन्हा की तस्वीर, बेटे लव सिन्हा ने दी हेल्थ अपडेट, बोले- पापा अब...

Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha's picture surfaced from the hospital: शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) पहले अपनी बेटी की शादी में काफी बिजी थे, लेकिन जैसे ही सोनाक्षी की शादी हो गई वैसे ही यह खबरें सामने आईं कि शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों की माने तो शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कुछ दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पातल में भर्ती हैं। बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर इकबाल भी शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में देखने के लिए आए थे। वहीं हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने पिता की हेल्थ के बारे में जानकारी दी है।

क्या हुआ था शत्रुघ्न सिन्हा को
एबीपी न्यूज के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा अपने जूहु वाले घर पर थे वह अपने कमरे में पड़े सोफे से उठ रहे थे कि अचानक से गिर गए। उन्हें हल्की चोट और दर्द का एहसास हुआ था। जिस वजह से उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल लेकर आया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम उनकी जांच कर रही है। कहा यह भी जा रहा था कि उनकी छोटी सर्जरी की गई है, लेकिन सूत्रों ने सर्जरी की बात को पूरी तरह से नकार दिया है।

बेटे ने दी हेल्थ अपडेट
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए लव सिन्हा ने पिता की हेल्थ अपडेट दी है। लव सिन्हा ने पिता की सर्जरी वाली बात से इनकार किया है। लव सिन्हा ने कहा कि उन्हें वायरल फीवर हो गया था। जिस वजह से उन्हें अस्पताल में लेकर आया गया। डॉक्टर्स ने कहा था कि उन्हें अस्पताल में रखकर पापा के सारे टेस्ट किए जाएंगे। लव सिन्हा आगे कहते हैं कि उनका फुल बॉडी चेकअप करवाया गया है। डॉक्टर्स ने फिलहाल तो उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वह जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

सामने आई अस्पताल से तस्वीरे
वहीं हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा की एक अस्पताल से तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में बैठकर टी-20 वर्ल्ड कप मैच देख रहे थे। उनके साथ ही उनके करीबी दोस्त भी बैठे नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X