सोनाक्षी-जहीर की शादी में शामिल नहीं होंगे शत्रुघ्न सिन्हा ? अपनी इकलौती बेटी के बारे में कह दी ये बड़ी बात...

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हर कोई दोनों की शादी की अपडेट जानना चाह रहा है। शादी कैसी होगी क्या शादी में खास होगा। इससे ज्यादा तो फैन्स को इस बात की चिंता सता रही थी शादी में परिवार शामिल होगा भी या नहीं। जब से सोनाक्षी सिन्हा और जबीर इकबाल की शादी की बात खुली है तब से लगातार खबरें आ रही हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा शादी में शामिल नहीं होंगे।

इसके बाद बीते दिन ऐसी खबर आई थी कि मां और भाई ने सोनाक्षी सिन्हा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था जिसके बाद से परिवार का सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में आना एक क्वेश्चन मार्क बन गया था, लेकिन हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अपनी बेटी की शादी में जाएंगे या नहीं।

दरअसल लंबे समय से परिवार ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर चुप्पी साधी थी। वहीं एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि- मुझे बताएं वैसे भी यह लाइफ किसकी है ? ये मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है, जिसपर मुझे नाज है। मैं अपनी बेटी से बेहद प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी मजबूती का पिलर मानती है और मैं उसकी शादी में ना जाऊं ऐसा नहीं हो सकता। मैं शादी में जरूर जाऊंगा। उसकी खुशी में मेरी खुशी है। उसे अपने पार्टनर को चुनने का अपनी डीटेल्स चुनने का पूरा हक है।

इसके आगे शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि मैं राजनीति के कामों में काफी बिजी था, लेकिन मैं यहां मुंबई में हूं इससे यह पता चलता है कि ना केवल मैं सोनाक्षी के पिलर के रूप में यहां मौजूद हूं बल्कि उसके असली कवच के रूप में भी यहां मौजूद हूं। सोनाक्षी को जहीर के साथ रहना है और दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।

बता दें कि 23 जून को दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे। सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार रात सोनाक्षी ने गर्ल्स गैंग के साथ पार्टी की थी। जिसमें हुमा कुरैशी और जहीर की बहन सनम भी शामिल थीं। वहीं आज 20 जून से सोनाक्षी के हल्दी और संगीत के फंक्शन भी शुरू हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X