दामाद जहीर इकबाल का इस तरह स्वागत करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, हजारों लाइटों से सजवाया घर 'रामायण'

Shatrughan Sinha house ramayan

Shatrughan sinha House Ramayana Decoration: बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपनी इकलौती बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर बेहद खुश हैं। बीते दिनों कई अफवाहें उड़ रही थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा बोटीसोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और जहीर (Zaheer Iqbal) की शादी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन जैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर की साथ में तस्वीरें आईं वैसे ही अफवाहों पर पूर्ण विराम लग गया और यह साबित हो गया कि शत्रुघ्न सिन्हा के दिल में जहीर और सोनाक्षी के लिए बहुत प्यार है और वह दोनों को आशीर्वाद देने के लिए मुंबई आए हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने सजवाया घर रामायण
सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं बीते दिन मेहंदी की रस्म थी जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल थे। दोनों की मेहंदी की रस्म सादगी से की गई थी। बता दें कि परिवार शादी को लेकर एक्साइटेड है। शादी के लिए सिन्हा परिवार खास तैयारियां कर रहा है। हाल ही में सिन्हा परिवार के घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने घर 'रामायण' खूबसूरत लाइटों से सजवाया है। पूरा घर रामायण जगमगा रहा है।

धूमधाम से दामाद का स्वागत करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा
इन खास तैयारियों को देखकर लगता है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने दामाद का स्वागत काफी धूमधाम से करने वाले हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा भी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। बताया जा रहा है कि आज सोनाक्षी और जहीर की हल्दी की रस्म हो सकती है और कल यानी कि 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा यह जा रहा है कि शादी में केवल खास मेहमान ही शामिल होंगे, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन रखा जा रहा है जिसमें कई बॉलीवुड सितारे और कई राजनेता शामिल होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X