शत्रु को बिग बी संग याद आया दोस्ताना, करेंगे साथ फिल्म

आपको बता दें कि शत्रुघन सिन्हा पिछले काफी समय से बिग बी से कोल्डवार करते नजर आ रहे थे। कहा जा रहा था कि इसके पीछे अमिताभ की कामयाबी है क्योंकि शत्रुघन सिन्हा को लगता है कि अमिताभ उनसे ज्यादा काबिल नहीं थे लेकिन उनसे ज्यादा कामयाब हो गये। दोनों ने साथ में यादगार और कामयाब फिल्में की है, जिसमें दोस्ताना, नसीब और शान का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।
लेकिन दोस्ताना फिल्म का मशहूर गीत 'बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा' भले ही पर्दे पर अमिताभ और शत्रुघन सिन्हा के दो जिस्म और एक जान होने की कहानी बयां करता हो लेकिन हकीकत में दोनों के दिलों में दूरियां तभी से आ गयी थीं। जिसकी भड़ास गाहे- बेगाहे निकल ही आती थी।
ऐसा माना जाता है कि शॉटगन को हमेशा लगता था कि अमिताभ को जरूरत से ज्यादा तवज्जों दी जाती है जिसके हकदार वो कभी नहीं रहे यही कारण है कि अमिताभ तो टॉप पर पहुंच गये लेकिन शत्रुघन सिन्हा प्रतिभा संपन्न होने के बावजूद सफल तो रहे लेकिन वो मुकाम नहीं पा पायें जो अमिताभ को मिल गयी। खैर वक्त काफी आगे निकल चुका है, दोनों के बच्चे अब बॉलीवुड में नाम कमा रहे हैं और अमिताभ के प्यार भरी पहल ने शत्रु को फिर से नरम कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications