शत्रुघ्न सिन्हा ने उड़ाई जया बच्चन की खिल्ली, पैपराजी से बोले- आप लोग अच्छी पैंट-शर्ट पहनते हो

Shatrughan Sinha Papprazi Clothes: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन और पैपराजी के बीच तनातनी किसी से छिपी नहीं है। वह अक्सर कैमरा पर्सन्स के व्यवहार पर नाराज़गी जताती रहती हैं। हाल ही में भी एक कार्यक्रम के दौरान जया बच्चन ने पैपराजी कल्चर पर तीखी टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर खूब चर्चा हुई।
अब इस पूरे मामले पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना पक्ष रखा है। एक इवेंट के दौरान जब उनसे जया बच्चन के बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "आप लोग तो अच्छी पैंट और अच्छी शर्ट पहनते हैं। आप सभी बहुत अच्छे हैं।" उनकी बात सुनकर वहां मौजूद अभिनेत्री पूनम ढिल्लों भी हंस पड़ीं और उन्होंने भी सिन्हा की बात का समर्थन किया।
जया बच्चन ने कुछ दिनों पहले पैपराजी के पहनावे और उनके रवैये पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कई लोग टाइट और गंदे कपड़ों में, हाथ में सिर्फ मोबाइल लेकर फोटो और वीडियो बनाने लगते हैं। उनके मुताबिक, सिर्फ फोन होना किसी को यह हक नहीं देता कि वह जिस तरह चाहे बात करे या बर्ताव करे। जया बच्चन ने पैपराजी की शिक्षा और पृष्ठभूमि पर भी सवाल उठाते हुए पूछा था कि ये लोग कौन हैं और कहां से आते हैं।
जया बच्चन के इस बयान के बाद से इंडस्ट्री में पैपराजी के व्यवहार और कामकाज को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











