बिहार चुनाव में बेटे लव सिन्हा की हार पर क्या बोल गए शत्रुघ्न सिन्हा, 'बिना मांगे राय नहीं देता हूं'
शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर मशहूर है कि वो काफी बेबाकी से हर मामले में अपनी राय रखते हैं और काफी समय से राजनीति का हिस्सा भी हैं। फिल्मों में अपने सफल करियर के बाद उनका नाम राजनैतिक गलियारों में काफी चर्चा में रहता है। पिछले कुछ समय से शत्रुघ्न सिन्हा और उनके बेटे लव सिन्हा को लेकर चर्चा थी। दरअसल हाल ही में बिहार के चुनाव खत्म हुए हैं और इस चुनाव में एनडीए ने बहुमत की सरकार बनाई है।
लव सिन्हा को लेकर चर्चा है क्योंकि उन्होने कॉंग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन लव सिन्हा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब इस मामले में अभिनेता का बयान आया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटे लव का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि उनको अपने बेटे पर काफी ज्यादा गर्व है। अभिनेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि चुनाव लड़ने का फैसला पूरी तरह से लव का था और मैं इसमें किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं करता हूं।


Click it and Unblock the Notifications