सुशांत सिंह राजपूत की मौत और नेपोटिज्म पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- 'मुकाबला करना चाहिए था'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी बेहद प्रभावित हुए हैं। कई नाम सामने आ रहे हैं, कई भेद खुल रहे हैं। इस केस पर पुलिस की जांच चल रही है। लेकिन सुशांत की डिप्रेशन के लिए बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को जिम्मेदार माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि सुशांत के साथ पक्षपात किया गया, कई फिल्में छीन ली गईं। जिस वजह से वो अवसाद में थे।
हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, मुझे सुशांत काफी स्वाभिमानी दिखता था। उसने फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया। हम दोनों में जो बता समान है कि वो भी बिहार से था। यदि उसे कोई परेशानी थी कि डटकर मुकाबला करना चाहिए था।

सीनियर अभिनेता ने कहा, वह बिना गॉडफादर के इस इंडस्ट्री में आए और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। मैं उनसे एक बार मिला था। जब वह मुझसे मिलने आए तो बहुत ही सम्मान से मुझसे मिले। मैं उनकी बहुत कद्र करता था और मैं जानता था कि अगर इन्हें लोगों का साथ, सहयोग और आशीर्वाद मिलता गया तो एक दिन यह बहुत बड़े स्टार बनेंगे।
सिंगर सोनू निगम का चौंका देने वाला खुलासा- म्यूजिक इंडस्ट्री के माफिया और सलमान खान पर बड़े आरोप
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











