Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर कर दी कुछ अनदेखी तस्वीरें, बेटी के लिए लिखा खास पोस्ट

Sonakshi Sinha Birthday: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी दमदार ओटीटी डेब्यू 'दहाड़' को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। इस फिल्म में उनके साथ विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह जैसे कलाकार दिखे थे। शो में सोनाक्षी की बेहद तारीफ हुई है।
आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और सोशल मीडिया शुभकामनाओं से भर चुका है। फैंस के अलावा, उनके पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्विटर पर सोनाक्षी के लिए एक विशेष जन्मदिन नोट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा खास पोस्ट
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "कितनी खूबसूरती से वक्त गुजर रहा है। इस शुभ दिन पर हमारी आंखों के तारे के लिए ढेर सारा प्यार, मस्ती, मनोरंजन.. महान उपलब्धियों से भरा एक और अद्भुत वर्ष.. हम सभी को आपकी ताकत और आपने जो कुछ भी हासिल किया है उस पर बहुत गर्व है, विशेष रूप से हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई दहाड़ के साथ आपने जो मील का पत्थर बनाया है, जो आज हर जगह चर्चा में है और सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। आप हमेशा हमारे लिए बहुत खास रहेंगी। आपका विशेष दिन और हर दिन ढेर सारी खुशियां, आनंद और ढेर सारा प्यार लेकर आए.. हैप्पी ग्रेट डे! भगवान भला करे."
इस खास पोस्ट के साथ अभिनेता ने अपनी बेटी सोनाक्षी की कई अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें से कुछ बचपन की फोटोज भी हैं। इन क्यूट तस्वीरों में दोनों के बीच का खास बॉण्ड भी देखा जा सकता है।
कैसे जन्मदिन मनाना चाहती हैं सोनाक्षी सिन्हा
इस साल अपने जन्मदिन की प्लानिंग शेयर करते हुए, सोनाक्षी ने हाल ही में एएनआई को बताया था, "पिछले 5-6 सालों से मैं अपने जन्मदिन पर सफर कर रही हूं। मुझे ब्रेक लेना पसंद है और अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करती हूं। मैं पिछले कई सालों से ये फॉलो करने की कोशिश कर रही हूं। मैं इस समय एक शूटिंग के बीच में हूं.. इसलिए इस जन्मदिन पर मैं पास ही जा सकती हूं, जैसे अलीबाग या लोनावला। हालांकि, मैंने अभी तक फैसला नहीं किया है। "


Click it and Unblock the Notifications











