दिलीप कुमार के निधन के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाया बड़ा सवाल- क्यों नहीं दिया गया भारत रत्न, मैं हैरान हूं
दिलीप कुमार का निधन हिंदी सिनेमा के लिए एक संस्था का खत्म होना है। फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे कलाकार रहे हैं जो कि दिलीप कुमार की एक्टिंग से प्रेरणा लेकर स्टार बने हैं। शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे कई सुपरस्टार्स के हीरो रहे हैं दिलीप कुमार। वहीं बॅालीवुड के कई दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को महान अभिनेता मानते रहे हैं।
इसी फेहरिस्त में एक नाम शामिल है शत्रुघ्न सिन्हा का। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने दिलीप कुमार के संबंध में विस्तार से बात की है और ये कहा है कि उन्हें इस बात की हैरानी है कि भारत रत्न नहीं दिए जाने पर मैं हैरान हूं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ तौर पर कहा है कि दिलीप कुमार के निधन से काफी गहरा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा ने एक अनमोल रत्न खो दिया है। मैं दिलीप साहब को किसी दूसरे से तुलना नहीं करना चाहता।


Click it and Unblock the Notifications