शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'लॉकडाउन ने फिल्म इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है, Superstars का दौर अब खत्म'

शत्रुघ्न सिन्हा [Shatrughan Sinha] उन दुर्लभ कलाकारों में से हैं, जो अपनी दिल की बात साफ कहने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की मौजूदा हालत और बायकॉट ट्रेंड पर बातें कीं और कहा कि अब सुपरस्टार्स का दौर खत्म होने को है। महामारी ने हर किसी को बराबर बना दिया है।
इस साल बॉलीवुड ने एक के बाद एक लगातार फ्लॉप फिल्में दी हैं। पूरे साल में अब तक चुनिंदा 4-5 फिल्में ही मुनाफेदार साबित हुई है। जबकि कई बड़े बजट की सुपरस्टार्स वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। आमिर खान, अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्मों ने दम तोड़ दिया।
अब एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड पर बात हुए कहा कि, "कोरोना महामारी ने फिल्म इंडस्ट्री की रीढ़ तोड़ दी है और इसने स्टारडम को लगभग खत्म कर दिया है। स्टार्स अब 'लार्जर-देन-लाइफ' नहीं हैं। महामारी ने हर किसी को बराबर बना दिया है। अब तो ऐसा ही लगता है कि सुपरस्टार का दौर खत्म हो गया है।"
उन्होंने आगे कहा, "अब सिर्फ चुनिंदा फिल्में और स्टार ही सफल हो रहे हैं। साथ ही दर्शकों में इस बात की भी कन्फ्यूजन है कि फिल्म देखने थिएटर में जाएं या फिर ओटीटी पर देखें। अब परिवार के साथ थिएटर में फिल्म देखना बहुत महंगा हो गया है। वहीं, स्टार्स में अब इतनी पावर नहीं है कि वो ऑडियंस को थिएटर्स में खींच सकें। अब वो 'लार्जर देन लाइफ' किरदारों से एकदम जमीन पर आ गए हैं। उनकी पर्सनल और सोशल छवि में भी दाग लगा है। जिसका प्रभाव फिल्मों पर पड़ा है।"


Click it and Unblock the Notifications












