"शाहरूख के बारे में अभी कुछ नहीं बोलूंगा...बाद में बोलूंगा...हमेशा उसकी मदद की"
शाहरूख खान को मिला चौथा यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड और बॉलीवुड के दिग्गज लोग उन्हें सम्मान देने के लिए मौजूद थे। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा की हरकतों ने सबको चौंका दिया।
एक उम्र होती है जिसके बाद बच्चे और बड़ों में कोई फर्क नहीं रह जाता है। बड़े भी बिल्कुल बच्चों जैसी हरकते करने लगते हैं। और ऐसे ही इंसान हैं शत्रुघ्न सिन्हा।
हाल ही में शाहरूख खान को यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड दिया गया और शाहरूख की तारीफ में कसीदे पढ़ने कई सीनियर एक्टर पहुंचे।

लेकिन शत्रु जी ने अजीब सी हरकतें करना शुरू कर दिया। मसलन अपनी बारी आने पर उन्होेंने कहा कि मैं अभी नहीं बाद में बात करूंगा। इसके बाद बहुत बुलाने पर वो स्टेज पर आए।
स्टेज पर उन्होंने यश चोपड़ा की पत्नी पामेला को प्रेम चोपड़ा कहा। और इसके अलावा कहा कि शाहरूख की मदद मैंने हमेशा की है। वो जब भी कुछ उल्टा सीधा बोलता है तो मैं हमेशा उससे फोन करके कहता हूं कि हम तुम्हारे साथ है।
[Ouch: शाहरुख के साथ इन तीन सुपरस्टार डायरेक्टर ने जो किया!]
इतना ही नहीं मैं उससे हमेशा ये भी पूछता हूं कि किसी तरह की कोई मदद की ज़रूरत तो नहीं है। मैं हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री के साथ खड़ा रहा हूं।
वैसे बॉलीवुड के कुछ सीनियर लोग हैं जो काफी दो टूक बोलते हैं -


Click it and Unblock the Notifications











