कास्टिंग काउच पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, आप मेरा ध्यान रखिए, मैं आपका ध्यान रखूंगा
इस समय बड़ी बड़ी हस्तियां कास्टिक काउच और यौन उत्पीड़न के बारे में बात कर रही है। हाल ही में कोरियोग्राफर सरोज खान और कॉग्रेस की रेणुका चौधरी ने इस बारे में बयान दिया था। अब इसी क्रम अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिंह कूद गए है और कहा है कि फिल्मों और पॉलीटिक्स में यौन उत्पीड़न और कास्टिंग काउच जैसे मामले हिंदी सिनेमा और राजनीति मे भी होते रहते है।
उन्होने साथ ही रेणुका और सरोज खान को सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्होने जो कुछ भी बोला वो गलत नहीं बोला है बल्कि ये सारी बातें एक दम सच है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस है और इसी के चलते हमेशा सुर्खियों में छाए रहते है।

शत्रु ने इस बात पर बोलते हुए कहा कि ये कोई नई बात नहीं है बल्कि ये काफी समय से होता चला आ रहा है और काफी पुरानी बात है। सेक्सुअल फेवर के बारे में बोलते हुए कहा कि दोनो जगहों पर ये मांगे जाते है।
उनका कहना है कि कास्टिंग काउच का मतलब होता है कि आप मेरा ध्यान रखें तो मै आपका रखूंगा। सरोज खान के बारे में उन्होने कहा कि अगर सरोज खान ने ऐसी बातें भावुक होकर बोल दी तो लोगों वो गलत नहीं लगनी चाहिए क्योंकि वो एक लीजेंड्री है।
शत्रु ने कहा कि सरोज ने कई एक्ट्रेस के करियर को चमकाया और इंडस्ट्री को काफी करीब से देखा है। अभिनेता ने ये भी कहा कि वो ये नहीं कह रहे है कि ये सब सही है क्योंकि वो खुद कभी भी इसका हिस्सा नहीं बनना चाहते है।
उन्होने कहा कि ये एक सच्चाई है और आप इस सच्चाई से भाग नहीं सकते है। आगे बोलते हुए उन्होने कहा कि वो इस बात का समर्थन तो नहीं करते है पर अगर लड़के और लड़कियों को ये लगता है कि ऐसा करके वो अपने करियर मे आगे बढ़ सकते है तो इसका चुनाव उनको खुद करना होता है।
बता दें कि इस समय हर जगह पर लोग और बड़ी हस्तियां इस विषय मे अपनी राय रख रहे है। इसके पहले राधिका आप्टे और मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस ऊषा जाधव ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके साथ भी ऐसा कुछ हुआ था। पाकिस्तान के एक्टर पर चार लड़कियों ने आरोप लगाए थे कि उनके साथ उन्होने यौन उत्पीड़न किया है।


Click it and Unblock the Notifications











