कमला हैरिस के साथ शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार का नाता, साथ काम कर चुकी है भतीजी- देखें PHOTO
अमेरिकी चुनाव में उप-राष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस की जीत पर भारतवासी भी खुश हैं। बता दें, कमला हैरिस की मां भारत के तमिलनाडु से थीं। इस मौके पर भारतीय फिल्म कलाकारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, फिल्म अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मौके पर उन्हें बधाई देते हुए फैंस को बताया कि बताया कि उनके बड़े भाई की बेटी प्रीता सिंह, कमला हैरिस को बहुत करीब से जानती हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "कमला हैरिस को ढेरों शुभकामनाएं, पूरी दुनिया जो बाइडेन की शानदार और प्रतीक्षित जीत का जश्न मना रही है। साथ ही हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह अद्भुत, बुद्धिमान कमला हैरिस की भी बहुप्रतीक्षित जीत है।"

साथ ही उन्होंने लिखा- "यहां मेरी बेटी समान भतीजी प्रीता सिन्हा के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रीता मेरे बड़े भाई डॉ. लखन सिन्हा की बेटी हैं और अपनी युवा टीम के साथ कमला हैरिस के प्रचार में जुड़ी रही हैं। इस शानदार जीत के लिए हम सबकी पसंदीदा कमला हैरिस को समर्थन देते हुए, उनको प्रमोट करते हुए हमारी प्रीता यूएसए के राष्ट्रपति चुनाव में करीब से जुड़ीं थीं। हमारी बेटी प्रीता भी बधाई की हकदार हैं! बहुत बढ़िया!"
शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा कंगना रनौत, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अन्य बॉलीवुड कलाकारों ने भी कमला हैरिस की उपलब्धि पर खुशी जताई है। बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में शनिवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन (Joe Biden) ने अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप को शिकस्त दी थी। वहीं, अमेरिका के चुनावी इतिहास में भारतीय मूल की कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
