शत्रुघ्न सिन्हा ने रिजेक्ट की थी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले'- 46 सालों बाद अब रिवील की वजह
रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शोले' को बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म के गाने, किरदार, डायलॉग्स.. आज भी लोगों को याद हैं। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार, जया भादुड़ी, अमजद खान अभिनीत इस फिल्म से जुड़े कई किस्से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
हाल ही में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा ने साथ सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। वहां बातों बातों में एक्टर ने रिवील किया कि ऐसा क्या हुआ था कि उन्होंने रमेश सिप्पी की फिल्म शोले को रिजेक्ट कर दिया था।

जब हिमेश रेशमिया ने शत्रुघ्न सिन्हा से फिल्म 'शोले' ना करने की वजह पूछी, तो उन्होंने कहा, "आप इसे मानवीय चूक कह सकते हैं। रमेश सिप्पी साहब बड़ी फिल्में बनाया करते थे और उन्होंने शोले बनाई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई और विश्व के जाने-माने फिल्मकार, भारत रत्न और ऑस्कर विजेता स्वर्गीय सत्यजीत रे साहब ने भी इसे सराहा, जिन्होंने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था।"


Click it and Unblock the Notifications











