सोनाक्षी के बाद पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश को लिया आड़े हाथ, बोले- मेरी बेटी को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं...

Shatrughan Sinha Reacts On Mukesh Khanna Comment

Shatrughan Sinha Reacts On Mukesh Khanna Comment: शक्तिमान बनकर घर-घर में फेमस हुए मुकेश खन्ना ने कुछ वक्त पहले सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कमेंट किया था। लेकिन अब हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने उनके कमेंट पर गुस्सा जाहिर किया है और सोशल मीडिया पर बहुत ही लंबा चौड़ा नोट भी शेयर कर दिया। लेकिन अब बेटी सोनाक्षी के बाद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस पर रिएक्शन दिया है।

दरअसल हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सोनाक्षी ने रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो मुझे लगता है कि इस बात से किसी को दिक्कत है। क्या वह शख्स रामायण से जुड़ी चीजों के एक्सपर्ट हो गए हैं? या फिर उनको किसने हिंदू धर्म का गार्जियन बनाया है?

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे बात करते हुए कहा कि मैं अपने तीनों बच्चों पर गर्व करता हूं। सोनाक्षी आज बहुत बड़ी स्टार बन गई है और मैंने कभी भी उनके करियर को लॉन्च नहीं किया। मैं अपनी बेटी पर गर्व महसूस करता हूं। रामायण से जुड़ा सवाल का जवाब ना दे पानी पर यह साबित नहीं हो जाता कि वह एक अच्छी हिंदू नहीं है। इसके लिए उन्हें किसी भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

दरअसल मामला ऐसा था कि मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी के केबीसी में रामायण से जुड़े हुए सवाल का जवाब ना दे पानी पर कमेंट कर दिया था। यहां तक कि मुकेश खन्ना ने तो शत्रुघ्न सिन्हा की परवरिश पर भी सवाल उठाए थे। अब हाल ही में सोनाक्षी ने मुकेश खन्ना के इस कमेंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया।

सोनाक्षी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "मैंने हाल ही में आपका बयान पढ़ा कि सालों पहले एक शो में जो रामायण से जुड़ा हुआ सवाल का जवाब में नहीं दे पाई थी। इन सब में मेरे पापा की गलती है। तो मैं आपको याद दिला दूं की हॉट सीट पर दो महिलाएं थी और उनमें से दूसरी को भी जवाब नहीं पता था। लेकिन फिर भी आपने मेरा नाम लिया। कई बार आप ब्लैक हो जाते हैं। लेकिन शायद आप भगवान राम की माफ कर देने वाली सीख भूल गए हो। इन छोटी-छोटी बातों को भूल जाओ और एक ही घटना को बार-बार मत उठाओ।"

More from Filmibeat

Read more about: sonakshi sinha shatrughan sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X