..................... Shatrughan Sinha reacted on Aryan Khan’s arrest in drug case, said ‘Shahrukh Khan is the reason why he is being targeted’ | शत्रुघ्न सिन्हा ने आर्यन खान ने लिए दिखाया सपोर्ट, कहा, 'शाहरुख की वजह से लोग कर रहे हैं टारगेट' - Hindi Filmibeat

शत्रुघ्न सिन्हा ने आर्यन खान ने लिए दिखाया सपोर्ट, कहा, 'शाहरुख की वजह से लोग कर रहे हैं टारगेट'

क्रूज ड्रग केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एनसीबी की हिरासत में हैं। इस बीच शाहरुख और गौरी को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां शाहरुख फैंस लगातार उनके साथ खड़े हैं, तो दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी धीरे धीरे खुले तौर पर शाहरुख के लिए अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं।

तमाम सेलिब्रिटीज के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी शाहरुख खान के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है और कहा कि आर्यन खान को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह शाहरुख का बेटा है। इस केस में कई और नाम हैं, लेकिन नाम सिर्फ आर्यन का उछाला जा रहा है।

Shatrughan Sinha on Aryan Khan’s arrest

ईटाइम्स के साथ बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "हम ये नहीं कह सकते कि यह मुद्दा धर्म की वजह से है, पर कुछ लोग इस विषय को इस्तेमाल करने लगे हैं जो कि बिल्कुल सही नहीं है। जो कोई भी भारतीय है वह भारत माता का बेटा है और संव‍िधान के अधीन सभी बराबर है। शाहरुख खान सबसे बड़ी वजह हैं जिनके लिए उनका बेटा टारगेट किया जा रहा है। इस केस में और भी नाम हैं जैसे मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, पर उनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X