संजय दत्त की कैंसर की खबर से दुखी हुआ बॉलीवुड, रवीना टंडन से शत्रुघ्न सिन्हा तक, सबने मांगी दुआ
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बीमारी की ख़बर सामने आने के बाद एक बार फिर मनोरंजन जगत में गम का माहौल दिखा। कहा जा रहा है कि संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। लेकिन संजय दत्त के परिवार ने इस बारे में कोई सूचना नहीं दी। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने इस बारे में बयान जारी कर कहा कि अभिनेता के लिए दुआएं मांगे न कि अफवाहें फैलाएं।
संजय दत्त ने खुद बताया कि वह काम से थोड़े दिन के लिए छुट्टी ले रहे हैं। इसके बाद से ये खबरें सामने आने लगी कि संजय दत्त को कैंसर हो गया है और वह इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं। वहीं संजय दत्त के तमाम बॉलीवुड के दोस्त व प्रशंसक उनके लिए जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआएं मांगते नजर आए। युवराज सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर नेहा धूपिया ने संजय दत्त के लिए प्रार्थना करते नजर आए।

बता दें मान्यता दत्त ने हाल में ही आधिकारिक बयान साझा कर कहा, हमारा परिवार शुरू से ही योद्धा रहा है। कई मुश्किल समय देखा है, वह भी गुजर गया और ये भी गुजर जाएगा। बस आप सभी यूं ही गर्मजोशी के साथ साथ दें। कृपा किसी भी अफवाह पर यकीन न करें।


Click it and Unblock the Notifications











