पद्मावती कंट्रोवर्सी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा..पीएम मोदी से लेकर अमिताभ पर बरसे
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक पूरा बॉलीवुड इसके सपोर्ट में आ रहा है। लेकिन अब बॉलीवुड के सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने इस कंट्रोवर्सी पर अपना बयान दिया है और देश के प्रधानमंत्री से लेकर सीनियर एक्टर्स तक को निशाने पर लिया।
दरअसल पद्मावती को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख खान पर निशाना साधा है। आप भी पढ़िए उनका ट्वीट।

पद्मावती एक ज्वलंत मुद्दा है और लोग अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे एक्टर्स कोई कमेंट करने से बच रहे हैं। यहां तक कि I&B मिनिस्टर और हमारे पॉपुलर पीएम (PEW अनुसार) भी चुप्पी साधे हुए हैं। ये हाई टाइम है और इन्हें अपनी बात रखनी चाहिए।
Recommended Video

उन्होंने यह भी कहा कि वह फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के हितों और राजपूतों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ही इस विवाद के बारे में बात करेंगे। शत्रुघ्न ने कहा, "जहां तक मेरा सवाल है, मुझे महान फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के बोलने के बाद ही 'पद्मावती' के मुद्दे पर बात करनी चाहिए। मैं फिल्मकारों के हितों के साथ ही महान राजपूतों की संवेदनशीलता, वीरता, वफादारी को ध्यान में रखकर ही बोलूंगा।"


Click it and Unblock the Notifications
