..................... Shatrughan Sinha posed with future son-in-law Zaheer Iqbal, Happy for Sonakshi Sinha - Hindi Filmibeat

शत्रुघ्न सिन्हा ने होने वाले दामाद के साथ दिए पोज, नाराजगी की सारी अफवाहों को मुस्कुराकर कहा 'खामोश'

shatrughan sinha zaheer iqbal sonakshi sinha

कुछ समय से लगातार ये खबरें आ रही थीं कि सिन्हा परिवार सोनाक्षी सिन्हा से नाराज है। ये भी पता चला था कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा शादी से नाखुश हैं। लेकिन अब सभी अफवाहों को खत्म करने के लिए एक वीडियो वायरल हुआ है।

23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले है सोनाक्षी और जहीर के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ नजर आ रहे हैं।

ये पहली बार है जब दोनों एक साथ नजर आए। इस दौरान ये दोनों कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़े पैपराजी को दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। इस दौरान दिग्गज अभिनेता ने पैपराज़ी के अनुरोध पर भी 'खामोश!' कहा। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन्स भी रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सबसे अच्छी पोस्ट जो मैंने आज देखी, वे एक साथ खुश दिख रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''नफरत करने वाले कहाँ हैं?'' एक ने लिखा, ''शत्रुघ्न सिंह दिल से खुश नहीं हैं .. बेटी के लिए एक औपचारिकता कर रहे हैं शादी की।'' एक ने लिखा, ''बेचारा बेटी के सामने खामोश हो गया।'' एक ने लिखा, ''यह लोग खुल्लम-खुल्ला लव जिहाद को प्रमोट कर रहे हैं इससे हमारे समाज में क्या इफेक्ट पड़ेगा लड़कियां और भी मुसलमानों की तरफ आकर्षित होगी।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल परसों यानि 23 जून को एक दूसरे के हो जाएंगे। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जहीर इकबाल को लोग फिल्म नोटबुक के लिए जानते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X