पाकिस्तान में अपनी बहन से मिले शत्रुघन सिन्हा

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तमाम-उतार चढ़ावों के बावजूद दोनों 25 साल से एक-दूसरे के भाई-बहन का रिश्ता निभा रहे हैं। जिया ने सिन्हा को इस्लामाबाद स्थित अपने निवास स्थान पर आमंत्रित किया था। पाकिस्तान के दौरे पर गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल शत्रुघन सिन्हा भाजपा के नेताओं यशवंत सिन्हा, सैयद शहनवाज हुसैन और एनसीपी नेता सुप्रीया सुले के साथ जिया के घर पहुंचे थे।
भाजपा के नेता सिन्हा ने कहा कि वह मुझे देखकर बहुत खुश थी... वह मेरी प्यारी बहन है... मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। उन्होंने बताया कि जिया ने सभी को अपने हाथों से बनायी हुई लाजवाब बिरयानी, तली हुई मछली और कई प्रकार के शाकाहारी व्यंजन परोसे।
सिन्हा ने बताया कि उसने पूनम सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा के बारे में पूछा। उसने दबंग में सोनाक्षी के काम की तारीफ भी की। जिया के अलावा इस मौके पर उनके भाई, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री एजाज-उल-हक तथा परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications