'मेरे बच्चे ड्रग्स नहीं लेते, उनकी परवरिश अच्छी है', शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी का नाम लेते हुए कही बड़ी बात!
सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान करीब 28 दिनों की जेल काटने के बाद वापस लौटे हैं और इस वक्त उनको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। बॉलीवुड में जिस तरह से कुछ दिनों से सितारों और ड्रग्स के कनेक्शन को लेकर बहस चल रही है इसमें कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैँ। ऐसे में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का एक बयान काफी चर्चा में है जो कि उन्होने अपने बच्चों और ड्रग्स को लेकर दिया है।
शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उनके बच्चे किसी तरह का कोई ड्रग्स नहीं लेते हैं। अभिनेता ने सोनाक्षी सिन्हा, लव और कुश का नाम लेते हुए ये बात कही है। उनकी परवरिश इस तरह से की गई है।

इसके बाद से उनका बयान खबरों में हैं। अभिनेता को लेकर मशहूर है कि वो अपनी बेबाक राय रखते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा इस दौरान एक इंटरव्यू में थे एनडीटीवी इंडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि..

शत्रुघ्न सिन्हा का बयान
"आज मैं इस मामले में भाग्यशाली हूं की मेरे बच्चे हैं, लव-कुश और मेरी बेटी सोनाक्षी, मैं इन बच्चों के बारे में बहुत फक्र से कह सकता हूं कि इनकी परवरिश इतनी अच्छी है कि इसमें कोई है ऐसे मामले में ना उनको कभी सुना है, ना देखा है, ना पाया है ना वो करता है। ऐसी कोई हरकत से दूर हैं।''

आर्यन खान को लेकर भी अपनी बात रखी थी
इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर भी अपनी बात रखी थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस महीने की शुरुआत में आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के तरीके पर सवाल उठाया था।

ध्यान भटकाने के लिए
उन्होंने सुझाव दिया कि गिरफ्तारी या तो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए की गई थी या शाहरुख के साथ समझौता करने के लिए की गई थी। फिलहाल आर्यन खान घर पर हैँ।

सितारों के ट्वीट
उनकी गिरफ्तारी के बाद से लगातार कई सितारों के ट्वीट सामने आया था और वो आर्यन खान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे। सलमान खान और सलीम खान को शाहरुख खान के घर स्पॉट किया गया था।

आर्यन निर्दोश है
कई राजनेता थे जिनका कहना था कि आर्यन निर्दोश है और उसको सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए टारगेट किया जा रहा है।

पूछताछ की गई
इस मामले में आर्यन खान के साथ साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे का भी नाम सामने आया था और उनसे पूछताछ की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











