जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कह दी ये बात, बोले- वो इकलौती बेटी है मेरी...

Shatrughan Sinha Statement: सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कई अटकनों के बाद अब यह साफ हो गया है कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं। सोनाक्षी अपने इस खास दिन को लेकर बेहद ही एक्साइटेड हैं। हाल ही में उनका वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। जिसमें शादी की डेट और अफवाहों को साफ करने वाली कई चीजें साफ की गई थीं। बीते दिनों तो सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी शादी को लेकर कुछ कन्फर्मेशन नहीं दी थी, लेकिन हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
बेहतरीन एक्ट्रेस हैं सोनाक्षी
शत्रुघ्न सिन्हा बेटी की शादी को लेकर कहते हैं कि वह बेहद ही गौरवान्वित पिता हैं। वह पिछले कुछ समय से सोनाक्षी को एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर बढ़ते हुए देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी को मैंने विकसित होता देखा है। वह एक शानदार एक्ट्रेस बनकर साबित हुई हैं।
बेटी की शादी को लेकर खुश हैं शत्रुघ्न सिन्हा
बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने कहा- वह अपनी बेटी को आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं वह शादी करने जा रही हैं। मैं उनके फैसले का समर्थन करूंगा। सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का पूरा अधिकार है। वह बेटी की शादी के दिन सबसे खुश होंगे। मेरी एक ही बेटी है मैं ने तो शादी का खंडन कर रहा हूं और ना ही पुष्टी, लेकिन उसको हमेशा मेरा आशीर्वाद रहेगा।
शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले कही थी ये बात
आपको बता दें कि इससे पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा का एक बयान आया था जिसमें वह कह रहे थे कि उन्हें इस शादी के बारे में बताया नहीं गया है। वह दिल्ली में हैं क्या हो रहा है अभी नहीं पता। वैसे भी आजकल के बच्चे पूछते कहां हैं बस बताते हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों डबल एक्स एल शादी में नजर आए थे। जिसके बाद से ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।


Click it and Unblock the Notifications