अपने होने वाले दामाद के साथ ऐसा बर्ताव करते नजर आए Shatrughan Sinha, लीक हुई घर के अंदर की फोटोज

Sonkashi Sinha

Sonkashi Sinha Wedding Update: सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी में बस कुछ ही दिन बचे हैं। यह जोड़ा 23 जून, 2024 को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने वाला है। अपनी शादी से पहले, इस कपल ने दोनों परिवारों से मुलाकात की, जिससे कई अफवाहों पर अब विराम लग गया है।

मरज़िया तैयबी भोबे ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें, सोनाक्षी खुशी-खुशी सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं, उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा अपने दामाद जहीर को गले लगाए हुए हैं। फोटो में एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा, जहीर के पिता और बिजनेस मैन-ज्वैलर इकबाल रत्नासी और दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य भी नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसे 'मैड हाउस' का कैप्शन दिया गया है।

इससे पहले, यह बताया गया था कि शत्रुघ्न सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होंगे, हालांकि, इस खबर पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने जूम से कहा, "मुझे क्यों नहीं जाना चाहिए और क्यों नहीं जाऊंगा? उसकी खुशी मेरी खुशी है और मेरी खुशी उसकी खुशी है। उसे अपना साथी और अपनी शादी के बारे में फैसले लेने का पूरा अधिकार है। मैं दिल्ली में अपने राजनीतिक कामों में बहुत व्यस्त हूं। मैं यहां ना केवल उनकी ताकत के स्तंभ के रूप में हूं, बल्कि उनके असली कवच ​​​​के रूप में भी हूं।"

सोनाक्षी और जहीर कथित तौर पर 23 जून को कोर्ट मैरिज करेंगे, जिसके बाद मुंबई के बैस्टियन में शादी का जश्न मनाया जाएगा। सोनाक्षी और ज़हीर सात साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक शादी की अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन कुछ दिनों पहले, इस कपल का शादी का इनविटेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसे एक मैगजीन के कवर की तरह डिज़ाइन किया गया था।

Read more about: shatrughan sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X