एक महीने बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए शत्रुघ्न सिन्हा

पिछले महीने 2 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में बताया गया कि उनके घर में पुताई का काम चल रहा था और शत्रुघ्न सिन्हा को पेंटिंग के स्मेल से एलर्जी की समस्या है। जिसके चलते शत्रुघ्न सिन्हा को तबियत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण शत्रुघ्न सिन्हा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में 16 जुलाई को शत्रुघ्न सिन्हा की बाईपास सर्जरी हुई और फिर उनकी हालत में काफी सुधार हुआ।
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद कोकिलाबेन हॉस्पिटल के सीओओ राम नारायण ने बताया "वो अब बिल्कुल ठीक हैं। आज शाम 7:30 पर वो डिस्जार्ज हुए हैं। वो अपनी सर्जरी के 10-12 दिन बाद ही डिस्चार्ज हो सकते थे लेकिन उन्होने हॉस्पिटल में ही रहने की इच्छा की। क्योंकि उन्हें बार बार अपने चेकअप के लिए घर से हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते।"
शत्रुघ्न सिन्हा को जब हॉस्पिटल एडमिट कराया गया तो मीडिया में उनकी खराब तबियत को लेकर काफी खबरें चर्चा का विषय बनीं इन खबरों से परेशान होकर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया से कहा "मेरे पापा बिल्कुल ठीक हैं प्लीज एसी अफवाहें ना उड़ाएं। चिंता के लिए शुक्रिया लेकिन खामोश।"
शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने अमिताभ बच्चन भी अपनी पत्नी जया बच्चन संग हॉस्पिटल गए थे और वहां से आकर उन्होने शत्रुघ्न सिन्हा की खराब तबियत पर चिंता भी जाहिर की थी। अब एक महीने बाद सकुशल वापस घर आ जाने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा के दोस्तों के साथ साथ उनके फैन्स भी काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications