शत्रुघ्न सिन्हा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

इसी महीने की 9 तारीख को अपने जीवन के 68 साल पूरे करने वाले शत्रुघन सिन्हा ने 70 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। शत्रुघ्न को 'कालीचरण', 'ब्लैकमेल', 'दोस्ताना' और 'शान' जैसी सुपर हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।
इस वर्ष दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित श्रीलंका की फिल्म 'श्री सिद्धार्थ गौतम' की स्क्रीनिंग से होगा। इस वर्ष फिल्म महोत्सव में 18 वर्गो के अंतर्गत 170 से भी अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
शत्रुघन सिन्हा के अवार्ड मिलने की खुशी में उनके चाहने वालों ने ट्विट करके उन्हें बधाई दी है और उनकी लंबी उम्र और कामयाबी की कामना की है। मालूम हो कि बॉलीवुड अभिनेता होने के साथ-साथ शत्रुघन सिन्हा भाजपा पार्टी के शीर्ष और लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications