'मरे उनके दुश्मन..' धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, कह डालीं ये बातें

Shatrughan Sinha on Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबरें मीडिया में सुबह सामने आईं थीं। इस दौराना ना सिर्फ मीडिया बल्कि बड़े बड़े पदाधिकारी और मंत्री तक शामिल थे जिन्होने धर्मेंद्र की मौत पर पोस्ट करते हुए श्रद्धांजलि दे डाली थी।
लेकिन बाद में ईशा देओल और हेमा मालिनी ने मीडिया पर भड़कते हुए जानकारी दी थी कि उनका इलाज जारी है और लगातार वो ठीक हो रहे हैं। लेकिन अब इन सबके बीच धर्मेंद्र के दोस्त और शानदार अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। अभिनेता ने धर्मेंद्र के निधन की गलत खबर को लेकर बात की और भड़कते हुए मीडिया पर निशाना साधा।
मरे उनके दुश्मन..
शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र काफी पुराने दोस्त हैं और कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। निधन की गलत खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया हाउसेस और कई पोर्टल्स पर निशाना साधा है जो कि काफी विश्वसनीय माने जाते हैं।
अभिनेता ने बॉलीवुड हंगाम से बात करते हुए कहा, ''इन खबरों को सुबह मैने सच मान लिया था। इसका कारण ये था क्योंकि ये विश्वसनीय पोर्टल्स और पब्लिकेशन्स से आई थीं। सच्चाई जानने के बाद मुझे सुकून मिला और साथ ही काफी हैरान भी हुई थी। धर्मेंद्र जी सबके चाहीते हैं, वो ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आएंगे। मरे उनके दुश्मन।'' अभिनेता के इस रिएक्शन के बाद कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''जाको राखे साइयां मार सके ना कोय।'' एक ने लिखा, ''उनकी उम्र और बढ़ गई।'' एक ने लिखा, ''अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग हैं जो कि हार्ट इमोजी भी साझा कर रहे हैं। बता दें कि धर्मेंद्र काफी जल्दी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम इक्कीस है।


Click it and Unblock the Notifications











