"बॉलीवुड गैंग का शिकार हुए थे गोविंदा, लोगों ने उनके करियर को टार्गेट किया, फिल्में छीन लीं"
बॉलीवुड में एक के बाद एक ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिसे सुनकर हैरानगी होती है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड के कई सितारों ने भी आवाज उठाई है और बॉलीवुड में कई लोगों पर 'गैंग' बनाने का आरोप लगाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा खुलासा किया कि किस तरह गोविंदा भी बॉलीवुड गैंग का शिकार बने थे। बॉलीवुड आज नेपोटिज्म और ग्रुपिज्म की बहस में दो खेमे में बंट चुका है।
रिपब्लिक टीवी से बातचीत के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, बॉलीवुड में गैंग बनाना आज से नहीं, बल्कि सालों से चला रहा है और कई कलाकारों को इसका शिकार बनना पड़ा है। उन्होंने गोविंदा का उदाहरण देते हुए कहा कि गोविंदा भी इसका शिकार रहे थे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने गोविंदा की तारीफ की और कहा, गोविंदा अपने अभिनय और डांस से बॉलीवुड पर राज कर रहे थे। उन्हें एक कंप्लीट एक्टर माना जाता था। लेकिन बॉलीवुड के समूह ने उन्हें पूरी तरह से साइड लाइन कर दिया। जिस वजह से आज उन्हें भुला दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications