लुटेरा देखने के लिए बेताब पापा शत्रुघ्न सिन्हा
5 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म लुटेरा का इंतजार जितना सिने दर्शकों को है उससे कहीं ज्यादा इंतजार सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा को है। इस बात का खुलासा खुद सोनाक्षी ने किया अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में। सोनाक्षी ने कहा कि 'लुटेरा' का प्रोमो सबसे पहले इंटरनेट पर जारी हुआ। तब तक यह टीवी पर प्रसारित नहीं हुआ था।
इसलिए पापा ने अपने एक मित्र को फोन कर ट्रेलर डाउनलोड करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह इसे देखना चाहते हैं। जब उन्होंने ट्रेलर देखा तो वह बहुत खुश थे। और कहा कि लुटेरा को वह जरूर देखना चाहेंगे।
गौरतलब है कि लुटेरा एक प्यार और कश्मकश की कहानी है जिसे बड़े ही प्यार से फिल्माया है निर्देशक विक्रमादित्य ने। फिल्म पचास के दशक की कहानी कहती है, जिस समय हमारे देश में जमींदारों का राज हुआ करता था।
फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से है कि एक चोर एक जमींदार के घर चोरी करने आता है लेकिन उसे जमींदार की ही बेटी से प्यार हो जाता है, वह उससे शादी कर लेता है लेकिन एक दिन जमींदार की बेटी को उसकी असलियत पता चल जाती है जिसके बाद दोनों अलग हो जाते हैं लेकिन दोनों की जिंदगी में एक मोड़ ऐसा आता है जहां दोनों फिर से मिल जाते हैं। यही कहानी है फिल्म लुटेरा की, जिसे की पर्दे पर चरितार्थ किया है अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता ऱणवीर सिंह ने।
आईये देखते हैं लुटेरा की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications