KRK को अरेस्ट होने के बाद मिला इस दिग्गज अभिनेता का सपोर्ट, बोले- साजिश का शिकार

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा केआरके के सपोर्ट में उतर गए हैं। केआरके को पिछले सप्ताह मुंबई एयरपोर्ट से एक ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनके बारे में ट्वीट करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया है कि केआरके को साजिशन फंसाया गया है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा।

केआरके को गिरफ्तार करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने केआरके को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है- 'किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि विरोध के बावजूद केआरके ने संघर्ष करके अपने दम पर समाज और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है।'

Shatrughan Sinha comes in support of krk with series of tweets look at his tweets

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा है- 'उनकी सबसे बड़ी संपत्ति उनका आत्मविश्वास है, वह बिना पक्षपात और डर के बोलते हैं। वह सभी बाधाओं के खिलाफ अपने मन की बात कहने से नहीं कतराते क्योंकि उनका कानून/संविधान पर दृढ़ विश्वास है और उन्हें अभिव्यक्ति की आजादी है। लगता है जैसे केआरके किसी साजिश का शिकार हुए हैं। भगवान उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। आशा करता हूं कि कमाल राशिद खान को न्याय मिले, जितनी जल्दी मिलेगा उतना बेहतर होगा। जय हिंद।'

आपको बता दें कि केआरके दो सालों के बाद मुंबई लौट रहे थे लेकिन 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट की वजह से उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया। मलाड पुलिस के बाद वर्सोवा पुलिस ने केआरके को एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में भी उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X