क्या रानी ने आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली?
लंबे अरसे बॉलीवुड में अफवाह है कि अभिनेत्री रानी मुखर्जी और निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा बहुत जल्द शादी करने वाले हैं लेकिन रानी और आदित्य ने कभी भी खुलकर इस विषय पर कुछ नहीं कहा। लेकिन सोमवार को एक बड़ी ही हैरत अंगेज बात सामने आयी। बॉलीवुड के बिहारी बाबू यानी की अभिनेता शत्रुघन सिन्हा दिवंगत निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की मूर्ति के अनावरण के मौके पर पहुंचे थे।
इस मौके पर यश चोपड़ा का पूरा परिवार और बॉलीवुड के चर्चित चेहरे मौजूद थे। इस बीच शत्रुघन सिन्हा ने दिवंगत फिल्मनिर्माता यश चोपड़ा के परिवार के सदस्यों के नाम पुकारते हुए कहा, 'पामेला चोपड़ा, उदय, रानी। लेकिन तभी उन्होंने बोला कि मेरी पत्नी पूनम ने बोला कि मैंने आदि्त्य चोपड़ा का नाम नहीं लिया तो अरे भाई जब मैने रानी चोपड़ा को बुला लिया है तो आदित्य तो अपने आप आ जायेंगे।
शॉट गन की यह बात सुनकर सभी लोग हैरान रह गये लेकिन रानी मुखर्जी एकदम से शांत रहीं। उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो वहीं आदित्य चोपड़ा भी इस मुद्दे पर खामोश ही रहे । गौरतलब है कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड में बातें होती रहती हैं।कहा तो यह भी जाता है कि रानी के ही कारण आदित्य ने अपनी पहली वाइफ पायल को डिवोर्स दिया था। । यश चोपड़ा के अंतिम समय में भी रानी चोपड़ा खानदान के साथ ही थीं। पामेला चोपड़ा और आदित्य को संभालते हुए तो उन्हें देखा ही गया था। ऐसे में अगर खबर आती है कि रानी ,आदित्य से शादी कर रही हैं तो किसी को भी अचरज नहीं होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
