सोनाक्षी-जहीर की शादी के 6 महीने बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बताई बेटे लव-कुश के शामिल ना होने की वजह

Shatrughan singha broke silence after 6 month sonakshi-zaheer wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को हुई थी। दोनों की शादी को 6 महीने हो चुके हैं। बता दें कि दोनों की शादी में चंद परिवार के लोग और मेहमान शामिल थे, लेकिन आज तक लोग इस बात से हैरान हैं कि इकलौती बहन की शादी में भाई लव-कुश क्यों नहीं शामिल हुए।
शादी के 6 महीने बाद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
सोनाक्षी के दोनों भाइयों ने ना तो शादी अटेंड की और ना ही शादी के किसी भी फंक्शन में नजर आए। यह सब देखने के बाद फैन्स ने तमाम सवाल पूछने शुरू कर दिए जिसका ना तो सोनाक्षी ने कोई जवाब दिया और ना ही सिन्हा परिवार के किसी अन्य सदस्य ने कोई सफाई दी थी। वहीं अब सोनाक्षी जहीर की शादी के 6 महीने बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है।
बेटों से कोई शिकायत नहीं...
दरअसल एक पॉडकास्ट में शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि क्या सोनाक्षी की शादी में बेटों की गैरमौजूदगी का उन पर क्या असर पड़ा था। एक्टर ने इस सवाल को सुनते ही पहले तो सवाल का जवाब देने से मना कर दिया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने कहा- उनसे मैं किसी तरह की कोई शिकायत नहीं करता हूं। वो भी एक रिएक्शन होता है। वो भी इंसान हैं।
बच्चों का लगा कल्चरल शॉक
एक्टर आगे कहते हैं कि बच्चों को कल्चरल शॉक लगा है। अभी शायद उनके अंदर इतनी मैच्योरिटी नहीं होगी, जिन लोगों ने ऐसा कहा होगा। मैं उनके दर्द, कंफ्यूजन और परेशानी को समझ करता हूं। अगर शायद मैं भी उस उम्र में होता तो मेरे सोचने की तरीका भी कुछ ऐसा ही होता।
सात सालों से कर रहे थे एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल एक दूसरे को 7 सालों से डेट कर रहे थे और एक लंबा डेट करने के बाद दोनों आखिर शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि दोनों की शादी के बाद काफी विवाद छिड़ा था। पटना बिहार में तो तमाम पोस्टर लग गए थे, लेकिन इस सबसे सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications











