सोनाक्षी की शादी में भाई लव सिन्हा की गैरमौजूदगी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- परिवार में बहस...

Shatrughan sinha

Shatrughan sinha broke his silence: जब से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हुई है तब से ही दोनों किसी ना किसी खबर को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पहले तो दोनों की शादी को लेकर ही जमकर चर्चाएं हुई थीं, उसके बाद सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा का शादी में ना आना एक बड़ा सवाल बन गया। इतना ही कम नहीं था कि शत्रुघ्न सिन्हा कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी रहे। बता दें कि इन विषयों को लेकर सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि भाई ने शादी अटेंड नहीं की। वहीं हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मुद्दे को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि हमने बहुत सारे क्राइसेस देखे हैं और ये तो कुछ भी नहीं है। परिवार की अनबन पर भी शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बात रखते हैं। वह कहते हैं कि इसमें परेशान होने जैसा कुछ भी नहीं है। हम आम परिवार की तरह हैं जहां शादी हुई है। आप बेहतर जानते हैं कि इस मुद्दे को इतनी अटेंशन क्यों मिल रही है।

परिवार पर अटैक बर्दाश्त नहीं करूंगा
शत्रुघ्न सिन्हा आगे कहते हैं कि हमें ये नहीं चाहिए था। आज से पहले भी कई अंतरधार्मिक शादियां हुई हैं, लेकिन हमारे परिवार को दुष्प्रचार के अभियान का शिकार बनाया गया। इसी के साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा हेटर्स को कहते हैं कि मुझे माफ कर दीजिए। मैं अपने परिवार पर अटैक बर्दाश्त नहीं करूंगा।

लव सिन्हा के शादी में ना शामिल होने पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा
इसके बाद वह लव सिन्हा के शादी में ना शामिल होने पर कहते हैं कि कौन सा ऐसा परिवार है जहां डिसएग्रीमेंट नहीं होते हैं। हम एक दूसरे से असहमत हो सकते हैं। बहस कर सकते हैं, लेकिन हम परिवार हैं और हमें कोई तोड़ नहीं सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X