लूटेरा में सोनाक्षी का अभिनय देख भावुक हुए पापा शत्रुघन सिन्हा
शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म लुटेरा की जहां आलोचकों की ओर से जबरदस्त तारीफ मिली हैं वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी के एक्टिंग देखकर उनके पिता शत्रुघन सिन्हा काफी भावुक हो गये। उनकी आंखों से छलकते आंसू उनकी खुशी का इजहार कर रहे थे। एक पिता के तौर पर उन्हें सोनाक्षी की एक्टिंग पर गर्व हो रहा था। शत्रुघन सिन्हा ने सोनाक्षी की जमकर तारीफ की और कहा कि अब मैं भी उससे कुछ भी कहने से पहले सौ बार सोचूंगा, उसकी एक्टिंग बेमिसाल है।
मालूम हो फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी ने भी कहा था कि उनके पापा बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। सोनाक्षी ने कहा कि 'लुटेरा' का प्रोमो सबसे पहले इंटरनेट पर जारी हुआ। तब तक यह टीवी पर प्रसारित नहीं हुआ था। इसलिए पापा ने अपने एक मित्र को फोन कर ट्रेलर डाउनलोड करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह इसे देखना चाहते हैं। जब उन्होंने ट्रेलर देखा तो वह बहुत खुश थे। और कहा कि लुटेरा को वह जरूर देखना चाहेंगे।
अब जबकि फिल्म को पापा ने देख लिया है, तो वह खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। लोगों ने फिल्म में अभिनय के लिए सोनाक्षी की जमकर तारीफ की है। क्रीटिक्स ने भी सोनाक्षी की इस फिल्म को उनकी अब तक की सबसे अच्छी फि्ल्म माना है। वैसे फिल्म ने बॉ़क्सऑफिस पर धमाके दार शुरूआत तो नहीं की है लेकिन फिर भी औसत से ऊपर के आंकड़े को फिल्म ने पार कर लिया है।
गौरतलब है कि फिल्म लुटेरा निर्देशक विक्रमादित्य हैं तो फिल्म के तीन निर्माता एकता कपूर,अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने हैं। फिल्म के हीरो-हिरोईन रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा हैं


Click it and Unblock the Notifications












