शॉटगन ने बिग बी की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

By कन्हैया कोष्टी

अहमदाबाद। हिन्दी फिल्म जगत में शॉटगन और अपनी बुलंद आवाज के लिए मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा बुधवार रात सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन की बर्थ डे पार्टी में अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ रूबरू हुए। इसके साथ ही शॉटगन ने बिग बी का जुलाई में बढ़ाया दोस्ती का हाथ थाम लिया।

Shatrughan Sinha attends Amitabh Birthday Party

यह आश्चर्यजनक नहीं था, बल्कि एक सुखद आश्चर्य कहा जा सकता है। काला पत्थर, दोस्ताना, नसीब और शान जैसी कई फिल्मों में एक साथ दोनों काम कर चुके हैं। दोनों का फिल्मी दोस्ताना करीब चौदह साल रहा। इतने लम्बे समय तक साथ काम करने वाले अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच कुछ समय पहले तक शीतयुद्ध चल रहा था। इस शीत युद्ध के दौरान शॉटगन कई बार बिग बी पर हमले करते नजर आए, परंतु बिग बी ज्यादातर शांत ही रहे। दरअसल शॉटगन की टीस यह मानी जाती थी कि वह शॉटगन के शॉटगन ही रहे और अमिताभ बिग बी बन गए। शत्रुघ्न ने इस शीतयुद्ध के दौरान कई बार अमिताभ के साथ असली जीवन में काला पत्थर की तरह व्यवहार किया।

अचानक बदलाव

अचानक उस समय हालात बदल गए, जब गत जुलाई में शॉटगन बीमार पड़े। साँस लेने में हुई तकलीफ के कारण शत्रुघ्न को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन पर बाईपास सर्जरी की गई। इस दौरान बिग बी ने सारी कड़वाहट को दरकिनार कर स्वयं पहल की और शॉटगन को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन भी थीं। बिग बी ने शॉटगन से मुलाकात के बाद ट्विट किया था कि अपने समकालीन कलाकारों की बीमारी से वे आहत हैं। उन्होंने शत्रुघ्न की तारीफ की थी कि बीमारी के बावजूद शत्रुघ्न के चेहरे पर सिकन तक नहीं थी। वे लगातार बोल रहे थे।

दिल पसीज गया

बिग बी का यह बड़प्पन देख कर शॉटगन का दिल पसीज गया और इसका सुबूत मिला बिग बी की बर्थ डे पार्टी में। शॉटगन इस पार्टी में अपनी पत्नी पूनम के साथ खुशी-खुशी शरीक हुए। इसके साथ ही 1985 के बाद से टूटा दोस्ताना फिर बन गया। शत्रु्घ्न ने जुलाई में बिग बी की ओर से बढ़ाया गया दोस्ती का हाथ आखिर थाम ही लिया।

परवाना से अमीर आदमी गरीब आदमी तक

शत्रुघ्न और अमिताभ ने फिल्मी सफर तो अलग-अलग समय पर शुरू किया था। शत्रुघ्न पहले फिल्मी दुनिया में आए थे और अमिताभ बाद में। हालांकि दोनों की पहली फिल्म परवाना थी, जो 1971 में प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद दोनों गुड्डी (1971), रास्ते का पत्थर (1972), जबन (बंगाली 1972), बॉम्बे टू गोवा (1972), दोस्त (1974) में दिखाई दिए।

शॉटगन और बिग बी की दुश्मनी जो असली जीवन में बाद में दिखाई दी, उसे दर्शाने वाली फिल्म काला पत्थर 1979 में आई, तो दोनों की दोस्ती की मिसाल पेश करने वाली फिल्म दोस्ताना 1980 में आई। इसी वर्ष शान और 1981 में नसीब फिल्म में दोनों ने साथ काम किया। शॉटगन और बिग बी ने आखिरी बार 1985 में आई फिल्म अमीर आदमी गरीब आदमी में साथ काम किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X