अजय देवगन की रेड देख खुद को रोक नहीं पाए ये सुपरस्टार, जमकर की तारीफ
16 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म रे़ड लोगों को खूब पसंद आई है। फिल्म पहले ही सुपरहिट हो चुकी है। अजय देवगन की हमेशा से कम बोलते हैं और अपने काम पर अधिक ध्यान देते हैं।रेड हर किसी को काफी पसंद आई है और लोगों ने जमकर अजय देवगन की तारीफ भी की है। रेड को बॉलीवुड के सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी देखी और उन्होंने ट्विटर पर जमकर अजय देवगन की तारीफ भी की।
उन्होंने कहा कि अजय देवगन की फिल्म दर्शकों को इंकम टैक्स के बारे में बताती है। उन्होंने अजय देवगन की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की और कहा कि वो वीरु देवगन के लायक बेटे हैं। आप भी देखिए शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा।

आपको बता दें कि अजय देवगन की रेड 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए ये माना जा सकता है कि फिल्म आसानी से 100 करोड़ कमाने में सफल होगी। अजय देवगन काफी लंबे समय बाद अपने टिपिकल अवतार में नजर आए थे जिसे दर्शक भी पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications