शत्रुघन सिन्हा ने हिंदू रीति रिवाजों से किया है बेटी को विदा, भावुक होकर किया मुस्लिम खानदान में कन्यादान

बॉलीवुड की पापुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक्टर जहीर इकबाल के साथ में मुंबई में धूमधाम से शादी की। दरअसल उन्होंने रजिस्टर मैरिज की है और इसके बाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया। उनकी शादी के रिसेप्शन में कई बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई और इस न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद भी मिला।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इस इंटिमेट शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल थे। लेकिन अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से कन्यादान की तस्वीरें सामने आई है और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम को बेटी और दामाद को आशीर्वाद देते देखा जा रहा है।
इसी के अलावा जहीर इकबाल का शत्रुघ्न और पूनम के पैर छूने वाला वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस लेटेस्ट तस्वीर में देखा जा सकता है कि शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्मीज्ञान द्वारा इस तस्वीर को शेयर किया गया है।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा ने व्हाइट चिकनकारी साड़ी पहनी हुई है और जहीर इकबाल ने मैचिंग की शेरवानी पहन रखी है। तो वहीं दूसरी तरफ शत्रुघ्न सिन्हा को ब्लू कलर का कुर्ता पजामा और पूनम सिन्हा को पिंक कलर का सलवार सूट पहने हुए भी देखा गया है। दोनों की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही।


Click it and Unblock the Notifications











