सोनाक्षी-जहीर की हिंदू-मुस्लिम शादी पर पहली बार बोले शत्रुघन सिन्हा- मीया बीवी राजी, क्या करेगा काजी
Shatrughan Singh On Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। हिंदू-मुस्लिम शादी होने के साथ साथ शत्रुघन सिन्हा और उनके बेटे इस शादी से खुश थे या नहीं ये उस वक्त काफी चर्चाओं में रहता था। हालांकि अब पहली बार दिग्गज अभिनेता ने अपने घर से इस बेहद निजी मुद्दे पर खुलकर रिएक्ट किया है।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर शत्रुघन सिन्हा
हाल ही में अमीष देवगन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की शादी पर अपना स्ट्रैंड क्लीयर कर दिया। शत्रुघन सिन्हा का कहना कि इसमें कुछ भी गैर कानूनी और असंविधानिक नहीं है।
बताई Made For Each Other जोड़ी
शत्रुघन सिन्हा ने कहा, "बिल्कुल ठीक ठाक है, एकदम अच्छा, अब आप इस सवाल को लाए तो हैं मैं इस सवाल का जवाब दे ही दूं। हम बहुत खुश हैं। सोनाक्षी की जो शादी हुई है, मेड फोर ईच अदर लगते हैं दोनों। जहीर उनका जो हसबैंड है और सोनाक्षी दोनों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।"
मीया बीवी राजी, क्या करेगा काजी
शत्रुघन सिन्हा ने आगे कहा, "सबसे बड़ी और सबसे अहम बात ये है कि हमने जो कुछ भी किया है कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है और संविधान के खिलाफ नहीं किया है। बच्चे जवान हैं.. बच्चे एडल्ट्स हैं.. अगर उनकी पसंद है, वो खुश हैं.. तो मीया बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। ठीक है, अच्छा है, हमे उनका साथ देना चाहिए। पूरे दिल से मैं चट्टान की तरह उनके साथ हूं।"
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सोनाक्षी-जहीर
बता दें कि शादी से सोनाक्षी और जहीर दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। इस कपल के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं। दोनों खुद भी कई बार अपनी इंटर फेथ मैरिज पर बात कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











