Watch Video- 'अबे बहुत फुदक रिया है..' बेटी सोनाक्षी की शादी में शत्रुघन सिन्हा को आया गुस्सा, लगा दी फटकार

Shatrughan Sinha Video

Shatrughan Sinha Video: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शत्रुघन सिन्हा ने अपनी इकलौती बेटी सोनाक्षी सिन्हा का हाथ उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के हाथों में देकर उन्हें विदा कर दिया है। शादी में शत्रुधन ने न्यूली वेड को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया। इस शादी की तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पटा दिखाई दे रहा है। इसी बीच शत्रुघन सिन्हा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिने फैंस बार बार देख रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो शादी से पहले का है। वीडियो में जैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा की गाड़ी वेन्यू पर पहुंचती हैं, पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। सभी शत्रुघ्न सिन्हा को शादी की बधाईयां देने लगते हैं। शॉटगन भी सभी कैमरामैन को वक्त भी देते हैं। लेकिन इसी बीच उनकी गाड़ी के अंदर जबरन एक कैमरामैन पास आने की कोशिश करता हैं, उसी वक्त शत्रुघ्न कुछ ऐसा कहते है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट की बाढ़ ला दी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा की गाड़ी आगे निकलती है, एक कैमरामैन उन्हें करीब से कैप्चर करने के लिए भीड़ में आगे आता है, तभी शॉटगन उस कैमरामैन को कहते नजर आ रहे हैं, अबे बहुत फुदक रिया है। शत्रुघ्न सिन्हा का ये अंदाज देख उनके फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट की बाढ़ ला दी है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल न हिंदू धर्म और न ही इस्लामिक धर्म से शादी कर रहे हैं। दोनों ने सिविल मैरिज की हैं। सात साल के रिलेशनशिप के बाद फाइनली दोनों ने एक दूजे का होने का फैसला कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X