''मुझे सलमान खान की फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन मैंने रिजेक्ट कर दिया ''
Recommended Video

क्रिकेट और बॉलीवुड का संबंध तो काफी तगड़ा रहा है। लेकिन राजनेता और एक्टर.. यह सुनकर ही अजीब लगता है। खैर, हाल ही में कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने एक टीवी शो में खुलासा किया कि उन्हें सलमान खान की फिल्म ऑफर की गई थी।
115 करोड़ की बिग बजट फिल्म- ऋतिक रोशन से बॉक्स ऑफिस टक्कर!
उन्होंने कहा- सलमान खान स्टारर एक बड़े निर्देशक की फिल्म मुझे ऑफर की गई थी, जिसमें मेरा रोल एक विदेश मंत्री का था। लेकिन मेरे एक खास मित्र ने सलाह दी कि यदि तुम्हें सच में विदेश मंत्री बनना है तो विदेश मंत्री के रोल पर मत सोचो। मुझे अपने दोस्त की बात बिल्कुल सही लगी और मैंने उसी वक्त ऑफर रिजेक्ट कर दिया। खैर, ये बातें मेरे लिए यादगार हैं।

वहीं, सलमान- आमिर की फिल्म अंदाज अपना अपना में शशि थरूर की तरह दिखने वाले एक शख्स ने एक छोटा सा रोल किया था। इस बारे में सवाल किये जाने पर सांसद ने कहा, जिस वक्त अंदाज अपना अपना आई थी.. शायद मैं यूएन में कई सालों से काम कर रहा था। शशि थरूर ने मजाकिए अंदाज में कहा, समझ नहीं आता फिल्मों के ऑफर मुझे तब क्यों नहीं आए जब मैं जवान हुआ करता था..
खैर, सलमान खान की बात करें तो फिलहाल सुपरस्टार बैक टू बैक कई फिल्मों में व्यस्त हैं। देखा जाए तो 2020 तक सलमान पूरी तरह लॉक हैं। यहां जानें सुपरस्टार के आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications