बोले थरूर..अगर मोदी में है दम तो क्यों मिले वो रजनीकांत से?
थरूर ने अपनी व्यंगवाणी में कहा है कि अगर पूरा देश बीजेपी के पीएम कैंडिडेट की मोदी की पूजा करता है और पूरे हिंदुस्तान में उनकी लहर है तो फिर मोदी को तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले अभिनेता रजनीकांत से मिलने की क्या जरूरत पड़ गयी?
Pictures: जब मोदी लुंगी पहनकर रजनी से मिले गले
आखिर वो क्यों लुंगी पहन कर स्पेशली रजनीकांत से मिलने गये थे और कहा कि वो उन्हें सपोर्ट करें। अगर वाकई में उनके वादों-दावों में दम है और उनका गुजरात मॉडल देश का बेस्ट मॉडल है तो वो क्यों एक अभिनेता को खुश करने में लगे हुए हैं?
थरूर ने कहा कि क्या कभी आपलोगों में से किसी ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को सुपरस्टार सलमान खान के साथ फोटो खिंचाते देखा है या फिर कहीं भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसी फिल्मी हस्ती से अपने फायदे के लिए गले मिलते दिखते हैं।
यह सब साबित करता है कि मोदी की लहर एक झूठ का पुलिंदा हैं। हमारी तरह बीजेपी के पास स्थायी लोकप्रियता नहीं हैं तभी तो मोदी देश के सम्मानीय और लोकप्रिय हस्तियों की लोकप्रियता का फायदा उठाने में लगे हुए हैं।
थरूर ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री अपनी प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षा को पूरा करने हर किसी का प्रयोग कर रहे हैं और तो और उन्होंने अपने फायदे के लिए ही तमिलनाडु में पांच स्थानीय दलों के साथ गठबंधन किया है लेकिन देश की जनता को हर किसी की सच्चाई पता है जो उन्हें अच्छा सबक सीखायेगी।


Click it and Unblock the Notifications












