शम्मी-रणबीर की मुहब्बत में शशि साहब पहुंचे थियेटर

लेकिन बीते जमाने का यह सुपर स्टार पिछले काफी समय से बीमार है। लेकिन कहते हैं ना मुहब्बत जो ना करवाये वो कम ही है। आपको जानकर हैरत होगी व्हील चेयर पर चलने वाले शशि कपूर को अपने दिवंगत भाई शम्मी कपूर और पोते रणबीर कपूर के प्रति चाहत इस कदर जगी कि जनाब करीब दस साल बाद कोई फिल्म देखने थियेटर पहुंच गये ।
शशि कपूर को रॉकस्टार की तारीफ घर से थियेटर तक खीच लायी थी। फिल्म देखने के बाद शशि कपूर ने जमकर फिल्म रॉक स्टार की तारीफ की और कहा कि वाकई में बड़े भाई शम्मी जी को पर्दे पर देखकर मजा आ गया तो वहीं ऱणबीर को उन्होंने कहा कि वो वाकई में रॉक स्टार है। उसने इतना बढिया अभिनय किया जिसे देखकर लगा कि मेरा गोद में खेलने वाला बच्चा अब वाकई में बड़ा हो गया है।
भाई के बारे में बात करते हुए शशि जी की आंखे नम हो गयी। शशि कपूर ने आज वो भले ही सशरीर हमारे बीच में नहीं है लेकिन वो जहां भी है, हमें और अपने लाडले रणबीर को दिल से दुआ दे रहे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











