शोक में डूबा बॉलीवुड...अजय देवगन से आमिर खान तक सबने दी शशि कपूर को श्रद्धांजलि
Recommended Video

Shashi Kapoor: Aamir Khan PENS DOWN an EMOTIONAL LETTER ! | FilmiBeat
मशहूर अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है और ये खबर बॉलीवुड परिवार के लिए किसी झटके से कम नहीं है। शशि कपूर को कल ही तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ट्विटर पर श्रद्धांजलि का दौर चल रहा है और किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि बॉलीवुड परिवार का एक और बड़ा सदस्य, सबको छोड़ कर जा चुका है।

आमिर खान ने शशि कपूर को याद करते हुए एक भावभीनी श्रद्धांजलि लिखी। वहीं शेखर सुमन ने भी दुख जताते हुए लिखा कि मुझे उत्सव में उन्होंने ब्रेक दिया था। आज मैं टूट गया। मेरे करियर के हर कदम पर उन्होंमे राह दिखाई थी।
शशि कपूर को याद करते हुए हर कोई गमगीन है -


Click it and Unblock the Notifications