वरुण धवन की "मिस्टर लेले" का कास्टिंग स्कैम, निर्देशक को देनी पड़ी सफाई "एक्टर से लूटे जा रहे पैसे"
एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में फेक कास्टिंग स्कैम को लेकर गरमागरमी है। इस मामले की गंभीरता को ऐसे समझा जा सकता है कि मिस्टर लेले फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान को इस मामले पर जवाब देना पड़ा। वरुण धवन की फिल्म मिस्टर लेले को लेकर कहा जाने लगा कि एक शख्स खुद को मिस्टर लेले का कास्टिंग डायरेक्टर बता कर एक्टर्स को लूटने की फिराक में था।
ऐसे में डायरेक्टर शशांक खेतान ने मिस्टर लेले फिल्म पर सफाई सोशल मीडिया पर पेश की। उन्होंने लिखा कि, कोई नितेश शर्मा नाम का शख्स खुद को मिस्टर लेले और धर्मा प्रोडक्शन का कास्टिंग डायरेक्टर बता रहा है। वह लोगों से रोल दिलवाने के नाम पर पैसे व अन्य चीजों की मांग कर रहा है। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि ऐसा हमारी टीम से कोई नहीं है और ये सब फेक है। फिलहाल मिस्टर लेले की कास्टिंग हम नहीं कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











