..................... Shashank Khaitan confirms an action film with Varun Dhwan, other than Rannbhoomi - Hindi Filmibeat

वरूण धवन की धमाकेदार बिग बजट एक्शन फिल्म FINAL- हैट्रिक के लिए तैयार!

फिल्म रणभूमि से पहले.. वरूण धवन और शशांक खेतान एक और फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही यह फिल्म एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। शशांक खेतान ने खुद पीटीआई से बात करते हुए इसे कंफर्म किया है। फिलहाल फिल्म में किसी एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन खबर है लिस्ट में जाह्नवी कपूर का सबसे ऊपर है।

'200 साल के बाद दर्शकों को केवल सलमान खान की फिल्में ही देखने ना को मिले..'

शशांक खेतान ने कहा,इस फिल्म की कहानी मेरे पास 2014 से ही है। मुझे पता है कि इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने से पहले मुझे अनुभव की जरूरत है। साथ ही एक्टर्स, प्रोड्यूडर्स भी मुझपर भरोसा कर सकें।

Shashank Khaitan

निर्देशक ने फिल्म में वरूण धवन का होना फाइनल कर दिया है। वहीं, जाह्नवी कपूर की बात पर उन्होंने कहा, मैं जरूर जाह्नवी को अप्रोच करना चाहता हूं.. लेकिन फिलहाल कुछ फाइनल नहीं है। एक बार मैं स्क्रिप्ट पर काम खत्म कर लूं.. उसके बाद ही कास्ट फाइनल किया जाएगा।

10 दिन- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका

शशांक ने कहा, जब आप इंडस्ट्री में फिल्में बनाते बनाते कुछ साल गुजारते हो.. लेकिन आप चैलेंजिंग विषयों पर फिल्म बना सकते हो। एक्टर और प्रोड्यूसर आप पर भरोसा करते हैं। यह बेहद जरूरी है।

फिल्म में धमाकेदार एक्शन होने की बात पर शशांक ने कहा, हां हम फिल्म के लिए बेस्ट एक्शन टीम लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ताकि वर्ल्ड क्लास एक्शन डाल सकें। हम अपने बजट के अनुसार ही फिल्म बनाएंगे। 200 करोड़ की फिल्म में हम अवतार बनाने की नहीं सोच सकते। लेकिन स्क्रीनप्ले पर काम कर सकते हैं। फिलहाल पहले फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम खत्म हो जाए।

जाह्नवी और वरूण दोनों ही शशांक खेतान के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। जाह्नवी ने शशांक की फिल्म धड़क के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया है। जाहिर है इस तिकड़ी को देखना दिलचस्प होगा। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन यानि की करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। वहीं, खबर है कि वरूण धवन की फिल्म रणभूमि फिलहाल पोस्टपोन हो चुकी है, जो कि 2020 दिवाली पर रिलीज होने वाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X