'अल्फा' की शूटिंग शुरु करने वाले शरवरी ने दिया जबरदस्त मंडे मोटिवेशन, हुईं तस्वीरें!

बॉलीवुड की उभरती स्टार शरवरी जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं, जो कि YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में वे सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ काम कर रही हैं।
'अल्फा' की शूटिंग शुरू करने से कुछ दिन पहले, शरवरी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त फिटनेस गोल्स देते हुए मंडे मोटिवेशन का डोज दिया! शरवरी ने अपने फैंस और इंटरनेट पर लोगों से आग्रह किया कि वे कभी भी सोमवार का वर्कआउट मिस न करें, और इसके लिए उन्होंने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे बेहद फिट और तंदुरुस्त दिख रही हैं!
शरवरी को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सूचना प्लेटफॉर्म IMDb द्वारा भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में भी चुना गया था! शरवरी इन दोनों उपलब्धियों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह कहती हैं, "बड़े सितारे जिनके नाम 100 करोड़ और उससे अधिक की हिट फिल्में दर्ज होती हैं, उन्होंने मुझे हमेशा प्रभावित किया है।''
उभरती हुई बॉलीवुड स्टार शरवरी ने अपनी धमाकेदार फिल्म मुंज्या में अपनी शानदार परफॉर्मेंस और जबरदस्त डांस नंबर 'तरस' से लोगों का दिल जीत लिया है। यह हॉरर कॉमेडी अब बॉलीवुड के प्रतिष्ठित 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और इस तरह शरवरी ने अपने करियर की पहली 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म दर्ज की है!
शरवरी जल्द ही निखिल आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा़' और फिर आदित्य चोपड़ा की 'अल्फा' में दिखाई देंगी। 'अल्फा' का निर्देशन YRF के युवा और प्रशंसित निर्देशक शिव रवैल कर रहे हैं, जिन्होंने 'द रेलवे मेन' से ख्याति प्राप्त की है।


Click it and Unblock the Notifications











