विजय देवरकोंडा के साथ बन गई Sharvari Wagh की जोड़ी, अब होगा सबसे बड़ा धमाका!

sharvari wagh

फिल्म बंटी और बबली 2 को लेकर चर्चा में आईं अभिनेत्री शरवरी वाघ इस वक्त खबरों में चल रहीं हैं। इस फिल्म में शरवरी ने कमाल का अभिनय किया था और सिद्धांत चतुर्वेदी, रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के साथ धमाका करतीं नजर आईं थीं। उनके डेब्यू के बाद से ही कहा जा रहा था कि इंडस्ट्री में उनका करियर काफी लंबे समय तक चलने वाला है। इस वक्त उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है कि वो अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं।

जी हां, अर्जुन रेड्डी स्टार के साथ उनकी जोड़ी बन गई है और इसका कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है। पिंकविला की मानें तो विजय के साथ उनका फिल्म करना लगभग तय हो गया है और ये एक शानदार फिल्म होने वाली है।

काफी समय से उनके फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। विजय देवरकोंडा भी इस वक्त बॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आखिरी बार उनको फिल्म लाइगर में देखा गया था। ये फिल्म बिल्कुल नहीं चली थी और अनन्या पांडे उनके साथ नजर आईं थीं।

शरवरी और विजय देवरकोंडा को लेकर चर्चा तब शुरु हुई थी जब दोनों को एक साथ देखा गया था। इस दौरान दोनों सितारे स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रहे थे। खबरों की मानें तो शरवरी को इस सप्ताह की शुरुआत में हैदराबाद के लिए उड़ान भरते हुए देखा गया था।

हालांकि फिल्म की शूटिंग कब से शुरु होगी इसको लेकर किसी तरह का ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन इतना तो तय है कि फैंस के लिए कुछ अच्छा जरूर सामने आने वाला है। शरवरी ने अभी सिर्फ कुछ ही फिल्में की हैं और उनको लोग काफी पसंद करने लगे हैं।

उनको लेकर चर्चा है कि फिल्मों के साथ साथ वो वेब सीरीज में धमाका करतीं नजर आ सकती हैं और उनकी डेब्यू वेब सीरीज काफी जल्दी सबके सामने होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X