..................... Sharvari Wagh And Sunny Kaushal Reportedly Break Up Due To Growing Fame And Ego Clashes - Hindi Filmibeat

कैटरीना के देवर का हुआ ब्रेकअप! शरवरी वाघ की बंपर सक्सेस देख इनसिक्योर हुए सनी कौशल?

Sharvari Wagh Sunny Kaushal Breakup: फिल्म इंडस्ट्री में जितने जल्दी रिश्ते बनते हैं उससे कहीं ज्यादा जल्दी बिगड़ भी जाते हैं। कई बार सितारों के बीच करियर की वजह से दीवार बन जाती है। विक्की कौशल के छोटे भाई और मशहूर अभिनेता सनी कौशल को लेकर कुछ वक्त पहले खबर थी कि वह शरवरी वाघ को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच खबर आई कि करियर में उतार-चढ़ाव और पर्सनल सक्सेस के अंतर की वजह से साल 2025 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Sharvari Wagh Sunny Kaushal Breakup

खबरों के अनुसार तकरीबन 2 साल पहले तक दोनों का करियर और रिश्ता काफी सही चल रहा था। शरवरी और सनी के रिश्ते को फैंस भी काफी पसंद करते थे। दोनों की साल 2020 में कबीर खान की मिनी सीरीज 'द फॉरगॉटेन आर्मी - आजादी के लिए' के सेट पर मुलाक़ात हुई थी। यही दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े।

सनी कौशल का एक्टिंग करियर

सनी कौशल ने तकरीबन एक दशक लंबे अपने एक्टिंग करियर में इस बात को साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। रीमा कागती की भारत ड्रामा फिल्म गोल्ड में उनके काम को काफी पसंद किया गया। इसके बाद 2021 में रिलीज हुई सिद्धार्थ और 2023 में रिलीज हुई कर निकल कर भागा जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काफी बेहतरीन एक्टिंग की।

इन फिल्मों से उन्हें इंडस्ट्री में एक खास पहचान मिल गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी वह कभी टॉप स्टार्स की लिस्ट में नहीं शामिल हो पाए। एक तरफ तो उनके बड़े भाई विक्की खासकर ऐतिहासिक फिल्म छावा की बंपर सक्सेस के बाद वह हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। अभी सनी कौशल अभी अपनी एक कल्ट हिट के इंतजार में बैठे हैं।

शरवरी वाघ के करियर में आया उछाल

लेकिन वहीं दूसरी तरफ सनी कौशल की गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ रफ्तार से अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने मुंज्या फिल्म से घर-घर में एक खास लोकप्रियता हासिल की और उसके बाद महाराज जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया। अभी के वक्त में वह काफी डिमांडिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुकी है।

कुछ सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि शरवरी वाघ का स्टारडम सनी कौशल से कहीं ज्यादा बड़ा हो चुका था। इसीलिए दोनों के बीच काफी चीजें अनकंफरटेबल होने लग गई थी। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कई बार तारा के बीच में करियर की वजह से ईगो क्लैशेज आ जाते हैं। इसीलिए 2025 में दोनों ने आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला किया। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म तो नहीं किया था। दोनों अक्सर कहा कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

Read more about: sharvari wagh sunny kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X